आईपीएल 2025 की अंक तालिका
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | NR | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 4 +2.266 |
पंजाब किंग्स | 2 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.485 |
दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.320 |
गुजरात टाइटंस | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.625 |
मुंबई इंडियंस | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | +0.309 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | +0.150 |
चेन्ई सुपर किंग्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.771 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.871 |
राजस्थान रॉयल्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -1.112 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -1.428 |
दूसरे स्थान पर पहुंचा पंजाब किंग्स, केकेआर 10वें नंबर पर खिसका;एक अप्रैल तक के मैच के बाद आईपीएल 2025 की अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है...
ऑरेंज कैप की दौड़ में पूरन आगेआईपीएल 2025 में मंगलवार एक अप्रैल तक हुए मैचों के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। पूरन ने तीन मैचों में 219.76 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए हैं। पूरन अब तक 17 चौके और 15 छक्के लगा चुका हैं और उनका सर्वोच्च निजी स्कोर 75 रन है। दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने दो मैचों में 149 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 रन है।
नूर के पास पर्पल कैपचेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद पर्पल कैप की दौड़ में फिलहाल सबसे आगे हैं। नूर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और अब तक तीन मैचों में नौ विकेट अपने नाम कर चुके हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं जिन्होंने दो मैचों में आठ विकेट लिए हैं। स्टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में पांच विकेट लिए थे जिसकी मदद से वह इस सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। .
आरसीबी शीर्ष पर बरकरार